बीसीसीआई ने शनिवार को यूएई में होने वाले अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान महाराष्ट्र की विकेटकीपर बल्लेबाज भाविका अहिरे को सौंपी गई है। भाविका फिलहाल फॉर्म में हैं। वडोदरा में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उन्होंने नाबाद 63 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने 36 रन से जीत दर्ज की थी।

15 सदस्यीय टीम में हरफनमौला उमा काशवी को भी जगह मिली है। उमा ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है।

भारतीय टीम इस प्रकार है: भाविका अहिरे (कप्तान), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, इश्वरी अवासरे, दीया यादव, श्रेयस चव्हाण, समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, ए परमार, अनादी तागडे और पलक सिंह।