देश में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत 8 राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0°C रहा।
रविवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम बनने के संकेत हैं। खाड़ी में अर्नव, मुरासु और अकवान जैसे तीन चक्रवात टकरा चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यदि नया संकेत चक्रवात में बदलता है, तो महज 35 से 40 दिनों के भीतर यह चौथा तूफान होगा।
मौसम विभाग ने राज्यों में आज के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। इसमें प्रदूषण के स्तर और विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान की जानकारी भी शामिल है।
