पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निमता थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पति, पत्नी और उनका बेटा शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार को निमता के बड़ा फिंगा इलाके में एसआईआर से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान की गई।

पुलिस ने तीनों के पास से बांग्लादेश के वोटर कार्ड बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एसआईआर संबंधी जानकारी जुटाते समय इस परिवार की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि तीनों मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं और बिना वैध दस्तावेज के निमता में किराये के मकान में रह रहे थे।

गिरफ्तार लोगों की पहचान 60 वर्षीय लियाकत अली मोल्ला, उनकी पत्नी नार्गिस बीबी और बेटे हुमायूं कबीर मोल्ला के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तीनों ने करीब 20 साल पहले अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत आने की बात स्वीकार की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।