राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि सनातन धर्म का उत्थान अब नियति है, लेकिन इसके लिए लोगों को स्वयं परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान भी अपने कार्यों का श्रेय स्वयं लेने के बजाय मनुष्यों से पुरुषार्थ करवाते हैं। डॉ. भागवत हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार की सह संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि परिस्थितियों से डरने के बजाय मन में संकल्प और उत्साह रखना चाहिए। विपरीत परिस्थितियां मनुष्य को और मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देती हैं।

सरसंघचालक ने कहा कि किसी संगठन के लिए अपने मूल उद्देश्य और अनुशासन को बनाए रखते हुए 100 साल की यात्रा पूरी करना बड़ी चुनौती है। संगठन का विस्तार होने के साथ अनुशासन बनाए रखना और कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि शांतिकुंज ने माता भगवती देवी के आशीर्वाद और प्रेरणा से यह उपलब्धि हासिल की है।