नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए आवेदन करने का कल यानी 22 नवंबर तक आखिरी मौका है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द एनटीए के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर लें।
एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा शहर की जानकारी यानी सिटी स्लिप 30 दिसंबर को और एडमिट कार्ड 13 जनवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
