मध्य प्रदेश के भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र में शादी को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी करण और उसके साथी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर शव को ठिकाने लगाने का भी आरोप है।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी करण ने बताया कि युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। शुक्रवार रात उसने युवती को मिलने के लिए ग्राम संसीगढ़ बुलाया था। वहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन इसी दौरान शादी को लेकर उनमें विवाद हो गया।

आरोप है कि करण ने पुलिया पर युवती की हत्या की। वारदात के बाद आरोपी शव को सफेद बाइक से ले जाकर फरदुआ तिराहे पर ठिकाने लगाया। पुलिस ने मामले में दबोह निवासी करण परिहार और विजय परिहार को गिरफ्तार किया है।