पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर गठबंधन का एलान किया है। भाजपा कार्यालय में अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केवल ढिल्लों समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
अमित शाह ने कहा कि एनडीए गठबंधन की सबसे पुरानी पार्टी अकाली दल वापस लौट रही है। उन्होंने बताया कि लगातार तीन महीने की बातचीत के बाद इस फैसले पर मुहर लगी है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि दोनों दल 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।
अमित शाह ने इस मौके पर राज्य को नशा मुक्त करने का अपना वादा एक बार फिर दोहराया। छह वर्ष बाद हुए इस समझौते को पंजाब की राजनीति में 2027 चुनाव से पहले बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।
