सोशल मीडिया पर बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाबा रामदेव सामने से आते दिख रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह तुरंत झुककर उन्हें प्रणाम करते हैं और इसके बाद रामदेव उन्हें गले लगा लेते हैं। इस दौरान रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पास में खड़े मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच लंबे समय से तनातनी देखने को मिलती रही है। बृजभूषण सिंह रामदेव की कंपनी पतंजलि के घी उत्पाद को लेकर कई बार सवाल उठा चुके हैं। दोनों के बीच एक-दूसरे पर निशाना साधने और जुबानी जंग भी देखने को मिल चुकी है।
हालांकि, अब सामने आए इस वीडियो में दोनों को गले मिलते देख उनके रिश्तों में सुधार की बात कही जा रही है। वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह द्वारा रामदेव को प्रणाम करने और फिर दोनों के गले मिलने का दृश्य कैमरे में कैद हुआ है।
गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह पहले बाबा रामदेव के विरोधी रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के बीच की दूरी कम होने की चर्चा हो रही है।
