कनाडा ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 2,50,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है। कनाडा ने उसे अपने सबसे वांछित भगोड़ों की नई टॉप-25 सूची में नंबर एक संदिग्ध के रूप में नामित किया है।

सूत्रों के मुताबिक, बराड़ का नाम अमेरिका के शीर्ष दस गैंगस्टरों की सूची में भी शामिल है। वह दोनों सूचियों में शीर्ष पर पहुंचने वाला भारतीय मूल का पहला गैंगस्टर है।

सिद्दू मूसेवाला की हत्या में शामिल बराड़ के लिए यह घटनाक्रम मुश्किलें बढ़ाने वाला माना जा रहा है। इससे यह संकेत भी मिलता है कि एफबीआई के ऑपरेशन हार्डबॉल के बाद बराड़ चुपके से कनाडा में घुस गया होगा, जिससे कनाडाई अधिकारियों को सतर्क होने का संकेत मिला है।