सीबीआई ने कजाकिस्तान से हरियाणा पुलिस को वांछित हत्या के आरोपी आशीष कुमार को वापस लाने में सफलता पाई है। एक अधिकारी के अनुसार, उसके खिलाफ जारी इंटरपोल रेड नोटिस के बाद उसे कजाकिस्तान के अल्माटी हवाई अड्डे पर देखा गया और भारत वापस लाया गया। हरियाणा पुलिस ने सोमवार को उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह व्यक्ति हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। यह घटना नवंबर 2025 की बताई गई है, जब एक शादी समारोह के दौरान एक शख्स और आरोपी के बीच विवाद हो गया था।
प्रवक्ता के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल से लौटते समय आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी को जानबूझकर रोका और उस पर हमला किया। हमले में पीड़ित को जानलेवा चोटें आईं, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई।
