काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में ‘कॉकरेच आंदोलन’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।

एक्स पर एक पोस्ट में दास ने कहा कि लंदन के लिए रात एक बजे की उड़ान में सवार होने से पहले उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन काउंटर पर रोक दिया गया।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी ने सत्ता के इशारे पर सौरव दास को रोके जाने का आरोप लगाया है।