क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को मेजबान टीम ने दूसरे सेशन में बिना कोई रन बनाए लगातार तीन विकेट गंवा दिए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही भारतीय टीम ने इसी स्कोर पर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। पहले सेशन में मेजबान टीम ने सिर्फ एक विकेट खोया था, लेकिन दूसरे सेशन में उसका स्कोर एक विकेट पर 110 रन से चार विकेट पर 110 रन हो गया।
आकाशदीप ने टॉम लैथम को आउट किया, जो 128 गेंदों पर 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी स्कोर पर हेनरी निकल्स अंशुल कंबोज का शिकार बने, जबकि आकाशदीप ने रचिन रविंद्र को भी खाता खोले बिना आउट कर दिया।
टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के साथ ऐसा नौवीं बार हुआ है जब उसने अपने दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट एक ही स्कोर पर खोए हों। इससे पहले नवंबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले गए टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 61 रन पर लगातार तीन विकेट गंवाए थे और पूरी टीम 90 रन पर ढेर हो गई थी।
टेस्ट इतिहास में भारत ने पांचवीं बार विरोधी टीम के तीन विकेट समान स्कोर पर गिराए हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से पहले ऐसा 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में किया था, जब जसप्रीत बुमराह की हैट्रिक के दम पर वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 13 रन से चार विकेट पर 13 रन हो गया था।
