बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान अकवान आज यानी 20 नवंबर की दोपहर तक तट से टकरा सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अकवान के नरसपुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान भारी तबाही की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, तट से टकराते समय हवा की अधिकतम गति 90 से 100 किमी प्रति घंटा रह सकती है। वहीं, झोंकों की गति 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की भी आशंका है।

इस तूफान को लेकर आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा तक खलबली मची हुई है। प्रभावित इलाकों में प्रशासन और राहत एजेंसियां सतर्क कर दी गई हैं। मौसम विभाग लगातार तूफान की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।

चक्रवात अकवान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए हमारी लाइव कवरेज।