दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण फिर बढ़ गया है। रविवार सुबह राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे चांदनी चौक में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली में आज सबसे प्रदूषित इलाका भी चांदनी चौक ही रहा। वहीं, आनंद विहार में सुबह एक्यूआई 293 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
दिल्ली से सटे शहरों की बात करें तो नोएडा में एक्यूआई 359 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद में यह 242 रहा। हरियाणा के गुरुग्राम में भी एक्यूआई 294 दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिछले कई दिनों से गुरुग्राम में इसके आसपास ही आंकड़ा दर्ज किया जा रहा है।
अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। नई दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के बीच NH-24 के पास अक्षरधाम इलाके में धुंध भरा नजारा देखा गया।
नोट: आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट से लिए गए हैं।
