प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50 फीसदी बढ़ाने और इसे 25 साल के लिए लॉक करने का प्रस्ताव पास किया गया है। यह प्रस्ताव डीएमके और एनसीपी (SP) की शर्तों से मेल खाता है। अप्रैल में परिसीमन विधेयक पास कराने में धोखा खाने के बाद इस बार सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसीलिए बीजेपी दो तिहाई बहुमत का जुगाड़ सेट करने में लगी है।

लोकसभा का विशेष सत्र 30 नवंबर और 1 दिसंबर को बुलाया गया है, जबकि राज्यसभा का विशेष सत्र 2 और 3 दिसंबर को होगा। सरकार इन चार दिनों में दोनों सदनों में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक पास कराने का पूरा प्रयास करेगी। इसके बाद लोकसभा सदस्यों की संख्या 550 से बढ़कर 850 हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2023 में नई संसद भवन का उद्घाटन किया था। इसमें लोकसभा में 888 सीटें हैं, जिन्हें 1272 तक बढ़ाया जा सकता है। राज्यसभा में 384 सीटें हैं और सभी डेस्क पर डिजिटल वोटिंग सिस्टम लगाया गया है। परिसीमन के बाद कुल लोकसभा सीटों की संख्या 816 तक पहुंच सकती है, यानी 72 सीटें खाली रहेंगी। महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।

पुराने संसद भवन का निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में 1927 में हुआ था। आजादी के बाद इसकी लोकसभा में 552 सदस्यों के बैठने की जगह थी, जबकि देश की आबादी तिगुनी हो गई। पुराने सेंट्रल हॉल में केवल 436 लोगों के बैठने की जगह थी। दक्षिण के राज्यों को परिसीमन के बाद सीटें कम होने का डर था, लेकिन विधेयक में सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है और इस सीमा को 2051 तक लॉक किया जाएगा।