मोदी सरकार संसद में परिसीमन बिल पेश करने जा रही है। एनसीपी-एसपी और डीएमके ने इस बार बिल को समर्थन देने का ऐलान किया है, जिससे सरकार को इसे पास होने का भरोसा है। इस बीच गीतकार जावेद अख्तर ने बिल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जिन इलाकों ने फैमिली प्लानिंग को प्राथमिकता नहीं दी, उन्हें ज्यादा सीटें दी जा रही हैं। अख्तर ने कहा कि उनकी नजर इस पर भी है कि कौन सा विपक्षी दल इसका समर्थन करता है और कौन इसे खारिज करता है।
केंद्र सरकार के नए परिसीमन विधेयक के मसौदे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का स्पष्ट उल्लेख कर बड़ा संदेश दिया गया है। 'द ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 नवंबर को लोकसभा में पेश किए जाने वाले इस विधेयक में प्रावधान है कि पाकिस्तान का अवैध कब्जा समाप्त होने पर भारत का चुनाव आयोग PoK के अंतर्गत आने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा क्षेत्रों के लिए परिसीमन आयोग के रूप में काम करेगा। विधेयक का मसौदा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही प्रथम वर्ष की कक्षाओं में विदेशी मूल के छात्रों की संख्या अधिकतम 30 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने संसद में यह शिक्षा सुधार कानून पास कराया। चैंबर ऑफ डेप्युटीज में विधेयक के पक्ष में 142 और विरोध में 112 वोट पड़े, जबकि चार सदस्य मतदान से दूर रहे। इससे पहले 20 नवंबर को सीनेट ने भी इसे पारित कर दिया था।
पूर्व कोच मिकी आर्थर ने खुलासा किया है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पूरी टीम के सामने बाबर आजम को कड़ी फटकार लगाई थी, ताकि बल्लेबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। आर्थर 2016 से 2019 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रहे थे। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में बाबर आजम ने 90 से 100 रन बनाने के लिए 15 गेंदें ली थीं और कोच का मानना था कि यहीं से टीम के हाथ से मैच फिसल गया। वहीं, 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने एक बातचीत में बताया कि कश्मीर में रहते हुए उन्होंने बहुत मुश्किल वक्त देखा, लेकिन कभी लोगों की सहानुभूति लेने की कोशिश नहीं की।
