हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस साल देव दीपावली 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन मंदिरों, गंगा घाटों और पवित्र नदियों के किनारे दीपदान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर एकत्र होकर दीपदान करते हैं।

यदि किसी कारणवश काशी या किसी पवित्र गंगा घाट पर जाकर दीपदान करना संभव नहीं है, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। घर पर भी सही विधि-विधान से भगवान शिव और विष्णु की पूजा करते हुए दीपदान किया जा सकता है। इस दिन प्रदोष काल में दीपदान करना फलदायी माना जाता है। सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु और शिव का स्मरण करें और प्रदोष काल में घर के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाएं।

घर पर कम से कम 5, 7 या 11 दीपक अवश्य जलाने चाहिए। संभव हो तो 51 या 101 दीपक भी जलाए जा सकते हैं। मुख्य द्वार पर कम से कम दो दीपक रखें और मंदिर में लक्ष्मी जी के सामने पांच दीपक रखें। इसके अलावा श्रद्धानुसार घर के हर कोने में दीपक जलाने का प्रयास करें। बताई गई विधि के अनुसार पूजन और दीपदान करने से पूजा का पूर्ण फल मिलने और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की मान्यता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों और दंतकथाओं से संग्रहित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य या दावा न मानें और अपने विवेक का उपयोग करें।