देवघर की खिलाड़ी रिधिका यादव ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026-27 में कांस्य पदक जीता है। 12 से 16 नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता में रिधिका ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले और पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

रिधिका यादव देवघर की होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह पदक हासिल किया। वह मोहित केसरी के देखरेख में अभ्यास करती हैं। उनके इस प्रदर्शन से देवघर के खेल जगत में खुशी की लहर है।

देवघर जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष अजय खवाड़े ने रिधिका की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रिधिका के देवघर आगमन पर जिला जिम्नास्टिक संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उनके मुताबिक, यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

अजय खवाड़े ने उम्मीद जताई कि रिधिका भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवघर व झारखंड का गौरव बढ़ाती रहेंगी।