अमेरिका से महंगाई और आर्थिक मजबूती के आंकड़े आने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। 25 नवंबर की देर रात इन आंकड़ों से कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में तेजी दर्ज की गई।

एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था के ताजा आंकड़े सोने और चांदी के लिए नकारात्मक संकेत दे रहे हैं। अमेरिका में महंगाई के प्रमुख पैमाने कोर PCE अक्टूबर में सालाना आधार पर 3.3% पर पहुंच गया, जबकि बाजार को 3.2% रहने का अनुमान था। सितंबर में यह आंकड़ा 3.1% था। मासिक आधार पर कोर PCE में 0.3% की बढ़ोतरी हुई।

Comex पर सोने में 1.16% तक की तेजी आई और यह 3576.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। चांदी के दाम 3.29% चढ़कर 41.375 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करते दिखे। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1725 रुपये की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,25,161 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखी। चांदी में 4571 रुपये की तेजी आई और कीमत ₹1,50,592 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

गोल्ड रेट्स की बात करें तो 24 कैरेट सोना करीब ₹121,910 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना लगभग ₹115,228 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड ₹101,823 प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹150,420 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।