Google Maps में Gemini AI की एंट्री के साथ सफर की प्लानिंग और नेविगेशन का तरीका बदलने वाला है। कंपनी ने Ask Maps फीचर में नए AI टूल्स जोड़े हैं, जिनसे यूजर्स चैट के जरिए अपनी पसंद, समय और घूमने की जगहों के हिसाब से डे-वाइज ट्रैवल गाइड तैयार कर सकते हैं।
इन टूल्स की मदद से यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक पूरी ट्रैवल आइटिनरेरी बना सकेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर कोई परिवार के साथ तीन दिन के लिए पहाड़ी इलाके में जाना चाहता है, तो Ask Maps को अपनी पसंद, सफर की अवधि और घूमने की जगहों के बारे में बताना होगा। इसके बाद यह हर दिन के लिए अलग शेड्यूल तैयार कर देगा।
इसके अलावा Immersive Navigation की मदद से सड़कें और आसपास की इमारतें, फ्लाईओवर, क्रॉसवॉक, ट्रैफिक लाइट्स और दूसरी जगहें 3D में दिखाई देंगी। इसके लिए स्ट्रीट व्यू और एरियल इमेजरी के साथ AI का इस्तेमाल किया गया है।
सफर शुरू करने से पहले Google Maps डायरेक्शन्स में 'Know Before You Go' के तहत रूट से जुड़ी अहम जानकारी मिलेगी। इसमें पार्किंग कहां मिलेगी, इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने की जगह कहां है, मौसम कैसा रहेगा और रास्ते में टोल या देरी होने की संभावना है या नहीं, जैसी जानकारियां शामिल हैं।
