हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से तीन दिसंबर तक सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में लखपति दीदी कॉमेडी एंड क्विज शो तथा लखपति दीदी फैशन शो मुख्य आकर्षण रहेंगे। मेले में कुल 250 स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें 172 स्टाल महिला स्वयं सहायता समूहों के होंगे। इन स्टालों पर हस्तनिर्मित और जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए सजाया जाएगा, जबकि 78 व्यावसायिक स्टाल भी मेले में लगेंगे।

अपर परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने बताया कि मेले में लखपति दीदी फैशन शो के दौरान महिलाएं अपने उत्पादों के साथ रैंप पर आएंगी, जिससे उनके उत्पादों को पहचान मिलेगी। मेले में महिलाएं मंच के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति के विविध रंगों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी देंगी।

मेले में 27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच लखपति दीदी कॉमेडी एंड क्विज शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लखपति दीदी फैशन शो भी होगा, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हिस्सा लेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।