कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को न चुने जाने का मामला उठाने के बाद अब मोहम्मद शमी और सरफराज खान का जिक्र किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि चयन सिर्फ मेरिट और परफॉर्मेंस के आधार पर होना चाहिए।
मसूद ने आरोप लगाया है कि सिराज को धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया है। इस मामले को उठाने के बाद उनके खिलाफ भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस में भी सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, इन सबके बीच मसूद बैकफुट पर आने को तैयार नहीं हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए मसूद ने कहा, "मोहम्मद शमी, सरफराज और भी कई अन्य हैं। सेलेक्शन परफॉर्मेंस के आधार पर होना चाहिए। अगर कोई अच्छा परफॉर्म कर रहा है तो यह मैटर नहीं करना चाहिए कि वो कहां से है।"
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सिर्फ मेरिट और परफॉर्मेंस के आधार पर ही चुना जाना चाहिए, फिर चाहे वे कोई भी हों।
