भारतीय मनोरंजन जगत के कई लोकप्रिय कॉमेडियन अपनी कला के दम पर करोड़ों की संपत्ति जुटा चुके हैं। टीवी, ओटीटी और फिल्मों के जरिए इन कलाकारों ने बड़ी कमाई की है। ऐसे छह कॉमेडियन की नेटवर्थ की चर्चा हो रही है, जो उन्हें इंडस्ट्री के सबसे अमीर चेहरों में शामिल करती है।

कपिल शर्मा को भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन बताया जाता है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' से घर-घर पहचान बनाने वाले कपिल अब ओटीटी पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

भारती सिंह कॉमेडी शोज के अलावा रियलिटी कार्यक्रमों की मेजबानी और डिजिटल कंटेंट से भी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेटवर्थ 25 से 30 करोड़ रुपये के आसपास है। सुनील ग्रोवर, जिन्हें 'गुत्थी' और 'डॉ. मशहूर गुलाटी' जैसे किरदारों से लोकप्रियता मिली, की संपत्ति करीब 21 करोड़ रुपये बताई जाती है।

कीकू शारदा की अनुमानित कुल संपत्ति 33 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। लेखक, होस्ट और निर्माता के तौर पर पहचान बनाने वाले हर्ष लिंबाचिया की नेटवर्थ साल 2025 तक करीब 15 से 20 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' और 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आने वाले कृष्णा अभिषेक की कुल संपत्ति साल 2025 में लगभग 40 करोड़ रुपये बताई गई थी।