भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को भोपाल के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भारत का रिकॉर्ड चौथा खिताब है और लगातार तीसरी बार टीम ने यह खिताब जीता है, यानी खिताबी हैट्रिक पूरी की। इस जीत के साथ भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम बन गया है। भारत ने 2016, 2023, 2024 और 2026 में खिताब जीते हैं।

मुकाबला काफी टक्कर भरा रहा, लेकिन पहले हाफ में चीन का दबदबा रहा। चेन यूजून ने 25वें मिनट में गोल करके चीन को 1-0 की बढ़त दिला दी। चीन ने अपने हमले तेज रखे और हाफ टाइम तक भारत को बैकफुट पर रखा।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम की जबरदस्त वापसी हुई। दीपिका सहरावत ने दो गोल दागे, जबकि नवनीत कौर ने एक गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। भारतीय टीम ने चीन के हौसले पूरी तरह पस्त कर दिए और भारत का अटैक इतना जबरदस्त था कि चीन के पास वापसी का कोई मौका ही नहीं बचा।