फिल्म 'रामायण' को लेकर इंडस्ट्री में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने फिल्म को शानदार और भव्य बताया है, तो कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। इस बीच हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे जावेद अख्तर से भी फिल्म को लेकर सवाल किया गया। जवाब देते हुए उन्होंने भगवान राम को लेकर अपनी बात रखी।
जावेद अख्तर से कहा गया कि फिल्म 'रामायण' के गाने लोगों को नहीं छू पाए, जबकि इसमें बड़े कंपोजर और राइटर्स जुड़े थे। इस पर उन्होंने मजाक में कहा कि इसका सीधा कारण यह है कि वह एक अच्छे राइटर हैं। उन्होंने अब्दुल रहीम ख़ानख़ाना का एक दोहा भी सुनाया।
गीतकार ने कहा कि राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, नैतिकता और रहने का तौर-तरीका हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बात सुनकर कुछ लोग नाराज भी हो सकते हैं, लेकिन हिंदुस्तान के हर आदमी के खून में राम मौजूद हैं, चाहे उसका मजहब कोई भी हो। राम उससे कहीं बड़े हैं और एक Way of life हैं।
पूछे जाने पर जावेद अख्तर ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन जरूर देखेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने फिल्म देखी है और वह इसकी तारीफ कर रही है। इस दौरान सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बनी फिल्म को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने किताब नहीं पढ़ी है, इसलिए बिना पढ़े कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मन में सोनिया गांधी के लिए बहुत सम्मान है, हालांकि वह कांग्रेसी नहीं हैं।
