झारखंड स्थापना दिवस समारोह में राज्य के 43 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य और साहस के लिए पदक से सम्मानित किया गया। इनमें 13 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और 30 पदाधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

वीरता पदक पाने वालों में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी रांची राकेश रंजन शामिल हैं। सराहनीय सेवा पदक पाने वाले 30 पदाधिकारियों और कर्मियों में छह आईपीएस अधिकारी भी हैं।

सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में असीम विक्रांत मिंज (आईजी, सअप, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची), अनीश गुप्ता (तत्कालीन डीआईजी दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिन्युक्ति पर), राज कुमार मेहता (तत्कालीन वरीय डीएसपी जैप-07 हजारीबाग, वर्तमान एसपी एटीएस रांची), दीपक कुमार शर्मा (तत्कालीन वरीय डीएसपी विशेष शाखा, वर्तमान एसपी अभियान नक्सल, पुलिस मुख्यालय रांची), मुकेश कुमार (तत्कालीन वरीय डीएसपी मुख्यालय बोकारो, वर्तमान एसपी गोड्डा) और दीपक कुमार पाण्डेय (तत्कालीन वरीय डीएसपी अभियान लोहरदगा, वर्तमान एआईजी-सह-डीजीपी के विशेष सहायक, रांची) के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा रांची जिला के प्राअनि (आशुलिपिक) मो अरशद खां, झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची के पुअनि सुदामा सिंह, पुअनि सुखराम उरांव, पुअनि मुकुन्द बानरा, पुअनि अन्सलेम फ्रांसिस सोय, पुअनि बिहारी मरांडी, पुअनि ईश्वरी सिंह और सअनि बंधना उरांव को भी यह पदक मिला। साथ ही पलामू के सअनि सुबोध कुमार, गढ़वा के सअनि विनय कुमार पाण्डेय और हवलदार इसहाक डोडराय, झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची के हवलदार 40 प्रशान्त कुमार महतो, हवलदार 127 रामाशंकर कुमार, हवलदार 240 अमित गुरुंग व हवलदार 362 एमानुएल टुडू, सिमडेगा के हवलदार जारका कोरवा, गुमला के हवलदार धर्मेन्द्र कुमार, खूंटी के आरक्षी 230 दुर्गा उरांव व आरक्षी 212 कुंवर मुंडा, बोकारो के आरक्षी 649 अजय कुमार सिंह, चतरा के हवलदार 132 भूषण शर्मा, जैप-10 होटवार रांची की म. हवलदार अंजुला कुजूर और म.आरक्षी 402 अनुपा कुमारी तथा जैप-01 रांची के आरक्षी 1298 सूर्य बहादुर धर्ती को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।