प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 140वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। यह एपिसोड सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में पीएम मोदी इस बार जनगणना की शुरुआत, सर्दियों में देखभाल और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) जैसे विषयों पर अपनी बात रख सकते हैं।

हाल ही में पीएम मोदी ने एक आईटीआई के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। उस कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि अगर किसी के पास स्किल है तो कोई भी AI उसका रोजगार नहीं छीन सकता। माना जा रहा है कि वे इसी संदर्भ में अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा वे नवंबर में हुए आसियान समिट से जुड़ी कुछ बातें भी साझा कर सकते हैं।

'मन की बात' के पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी थी। 139वें एपिसोड में उन्होंने कहा था कि भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है। उन्होंने बिहार के पूर्णिया के मखाना और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल का उदाहरण दिया था, जो अब ग्रीस और मालदीव पहुंच रहे हैं।

138वें एपिसोड में पीएम ने कहा था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। 137वें एपिसोड में उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करने की अपील की थी। 136वें एपिसोड में उन्होंने देश के युवाओं की सराहना की थी और साइंस ओलंपियाड का जिक्र किया था। 135वें एपिसोड में उन्होंने कहा था कि भारत समुद्र से लेकर आसमान तक सुरक्षित है, और लोगों से मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदने की अपील की थी।