नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 नवंबर को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कुमारबाग-बगहा के बीच पुल संख्या 346 पर निर्माण कार्य के कारण रेलवे सात घंटे 30 मिनट का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद रहेंगी, कुछ का मार्ग बदलेगा और कुछ का परिचालन आंशिक रूप से होगा। कुछ ट्रेनें विलंब से भी रवाना होंगी। रेलवे ने परिचालन में बदलाव की जानकारी दी है।
रेलवे के अनुसार, 25 नवंबर को ट्रेन नंबर 53242 नरकटियागंज-गौनाहा और 53241 गौनाहा-नरकटियागंज का परिचालन रद रहेगा। इस रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। ट्रेन नंबर 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज का परिचालन सिसवा बाजार तक ही होगा, जबकि ट्रेन नंबर 55039 नरकटियागंज-बनकटा सिसवा बाजार से रवाना होगी। इस बदलाव के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
ट्रेन नंबर 04014 आनंद विहार-लखनऊ क्वीन 24 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 19726 दरभंगा-कटिहार का परिचालन 25 नवंबर को बदले हुए मार्ग से होगा। ब्लॉक के कारण तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 15273 रक्सौल-आनंद विहार 25 नवंबर को चार घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 15274 आनंद विहार-रक्सौल 24 नवंबर को ढाई घंटे और ट्रेन नंबर 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस 25 नवंबर को दो घंटे की देरी से रवाना होगी।
