अरुणाचल प्रदेश के सिंगर रीतो रीबा का गाना 'दिलरुबा-दिलनशीं' सोशल मीडिया पर खूब सुना और पसंद किया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं। इन्हीं में नेपाल से एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर अपने स्टूडेंट्स के साथ इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
यह वीडियो नेपाल के चितवन की रहने वाली सीमा ने अपने प्रोफाइल graceful.seema से शेयर किया है। वीडियो में सीमा अपने स्टूडेंट्स के साथ स्कूल के बाहर के एक पैसेज जैसे हिस्से में डांस करती दिख रही हैं। सभी स्टूडेंट्स स्कूल ड्रेस में हैं और टीचर के स्टेप्स को एक-एक करके फॉलो कर रहे हैं। वीडियो में आसपास का नजारा प्रकृति के करीब नजर आता है।
यह वीडियो करीब एक दिन पहले शेयर किया गया है और इस पर व्यूज तथा लाइक्स लगातार बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो पॉपुलर हो चुका है।
वीडियो देखने वाले कई यूजर्स सीमा के डांस से खुश हैं और कमेंट में जताते हैं कि उनकी भी ऐसी टीचर क्यों नहीं थीं। एक यूजर ने लिखा है कि ऐसी टीचर क्यों नहीं थी हमारी। एक अन्य यूजर ने इसे जेनजी टीचर का कमाल बताया है। एक यूजर ने जेन जी टीचर और जेन एल्फा स्टूडेंट कहकर तारीफ की है, जबकि एक यूजर ने सिंगर रीतो को भी याद किया है।
