अमेरिका की एक संघीय अदालत ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को करीब 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। न्यूयॉर्क के जज विक्टर मैरेरो ने यह फैसला सुनाया।
अदालत ने साजिश रचने के मामले में निखिल गुप्ता को दोषी ठहराते हुए 235 महीने यानी करीब 19.5 से 20 साल कैद की सजा दी है। यह फैसला न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में सुनाया गया।
मामला खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़ा है। अमेरिकी अदालत के इस फैसले को इस मामले में अहम माना जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है।
