शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के क्लाइमेट मिनिस्टर मुसादिक मलिक इन दिनों भारत में हैं। यह तीन साल में किसी पाकिस्तानी मंत्री की पहली भारत यात्रा है। दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम आयोजित किया जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री ने आगरा स्थित ताजमहल और दिल्ली स्थित निजामुद्दीन दरगाह देखने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार, मलिक ने ताजमहल समेत कई जगहों पर जाने का प्लान बनाया था, लेकिन सरकार की ओर से इनकार कर दिया गया।

सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि मंत्री को साफ कर दिया गया कि इस दौरे में वह सिर्फ एससीओ से जुड़ी मीटिंग वाली जगहों पर ही जा सकते हैं, किसी दूसरी जगह नहीं।

बता दें कि मलिक पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की यात्रा करने वाले पहले पाकिस्तानी मंत्री हैं। उनसे पहले तीन साल पहले बिलावल भुट्टो ने एससीओ मीटिंग में हिस्सा लिया था। तब से अब तक कोई भी पाकिस्तानी मंत्री भारत नहीं आया है। दशकों से भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब रहे हैं, और पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तनाव चरम पर पहुंच गया था।