प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दिल्ली के उपराज्यपाल आवास पहुंचे। यहां उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा।
शबद कीर्तन के जरिए गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेश को याद किया जाता है। यह आयोजन सिख परंपरा और गुरबाणी को समर्पित रखा गया है।
इससे पहले पिछले महीने 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे थे। पीएम पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग प्रोग्राम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए थे।
