कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र उनके लिए पवित्र है और वे चुनावों का बहिष्कार नहीं करेंगे। गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ संवाद के दौरान उन्होंने यह बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला करते हैं, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देंगे और वे ऐसा नहीं करना चाहते।

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है। उनकी रणनीति यह है कि वे लड़ें और भारत के लोगों को बताएं कि देश में क्या चल रहा है। राहुल गांधी अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान यह संवाद कर रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। उन्होंने कहा था कि युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता।