रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण ने रविवार को सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर लिये हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, तीसरे रविवार यानी 18वें दिन फिल्म ने 30.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बढ़त दर्शाता है।
5 नवंबर को रिलीज हुई इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था और आठ दिनों के भीतर दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। 18वें दिन की कमाई के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 937.51 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,119.82 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,651 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
'रामायण: पार्ट 1' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जिन्होंने श्रीधर राघवन के साथ पटकथा लिखी है। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म दो भागों वाली सीरीज का पहला हिस्सा है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, अनुपम खेर, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।
