23 नवंबर 2026, सोमवार का राशिफल: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार आज चंद्रमा दिन भर मेष राशि में और शाम को वृषभ राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा भरणी के बाद कृतिका नक्षत्र से संचार करेगा। मंगल और गुरु के साथ चंद्रमा का नवम-पंचम योग भी बनेगा। ऐसे में सप्ताह का पहला दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग फल देने वाला रहेगा।
मेष राशि के जातक सुबह से सक्रिय रहेंगे और अपनी कल्पनाशीलता व दूरगामी सोच से करियर में लाभ और सम्मान पाएंगे। बिजनेस डील में लाभ की खुशी होगी और नया काम भी शुरू हो सकता है। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सेहत में थकान और जुकाम की समस्या हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा। वृषभ राशि के लोगों का दिन नरम रहेगा, सेहत में सुस्ती महसूस होगी और पुराने लेनदेन को लेकर मन उलझन में रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा, लेकिन परिश्रम अधिक रहेगा। भाग्य 81 प्रतिशत साथ देगा।
मिथुन राशि के जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा और अधिकारियों से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में लाभ होगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। भाग्य 83 प्रतिशत साथ देगा। कर्क राशि के जातकों को नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और लंबे समय से प्रतीक्षित अवसर मिल सकता है। सामाजिक काम में सक्रियता बढ़ेगी। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा। सिंह राशि के जातकों के लिए दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है और परिश्रम से सफलता मिलेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या राशि के जातकों का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा और आर्थिक मामलों में खर्चीला साबित होगा। सगे संबंधियों और सामाजिक व्यवहार पर धन खर्च करना होगा। कारोबार में बुध-शुक्र की युति से फायदा मिलेगा। भाग्य 79 प्रतिशत साथ देगा। तुला राशि के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। घर में सगे संबंधियों के आगमन से चहल-पहल रहेगी और अचानक धन लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध के लिहाज से दिन सुखद रहेगा। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत के मामले में सतर्क रहना होगा, जुकाम और ज्वार की आशंका रहेगी। अनचाहे खर्च से तनाव हो सकता है और पड़ोसियों से विवाद से बचना होगा। लोन के प्रयास में कामयाबी मिलेगी। भाग्य 79 प्रतिशत साथ देगा। धनु राशि के लोगों के लिए दिन अनुभव और ज्ञान से लाभ दिलाने वाला रहेगा, साझेदारों से सपोर्ट मिलेगा।
