रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर भलूनी में शनिवार की देर रात चोरी की घटना हुई। घटना की जानकारी रविवार की सुबह मिली। मंदिर से माता का सोने का मुकुट, हार समेत कई सामान चोरी हो गए। चोरों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह खबर प्रारंभिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक रिपोर्टों के आधार पर प्रकाशित की गई है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
