अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ पहली झलक साझा की और उसका नाम भी बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नवजात शिशु की नन्ही उंगलियां मां के हाथों में नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने बेटे का नाम देव निदिमोरु बताया और जन्म की तारीख 19.11.2026 दर्ज की। सामंथा और राज ने इसे अपने जीवन का सबसे खुशनुमा पल बताया।

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इस जोड़े को माता-पिता बनने पर शुभकामनाएं दीं। तमन्ना भाटिया, हंसिका मोटवानी, संजना गणेशन, अथिया शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा, निमृत कौर और अभिनेता वरुण धवन समेत कई कलाकारों ने कमेंट कर बधाई दी है।

बताया गया है कि कपल ने बेटे के जन्म से कुछ समय पहले घर पर एक पारंपरिक पूजा रखी थी, जिसमें मां और बच्चे के लिए आशीर्वाद, मंत्रों का जाप और पारंपरिक रस्में निभाई गई थीं। कपल ने इस रस्म की कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

सामंथा रुथ प्रभु ने जून 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की थी। उन्होंने यह जानकारी फिल्म 'मा इंटी बंगाराम' की सफलता के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दी थी और बताया था कि वह कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बनाकर मैटरनिटी लीव लेंगी। सामंथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु से 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान सितंबर और नवंबर 2026 में दो पारंपरिक बेबी शावर मनाए गए थे।