देश के कई राज्यों में स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू होगा, जबकि बिहार में 25 दिसंबर से छुट्टियां दी जाएंगी। ठंड को देखते हुए राज्यों ने अलग-अलग तारीखें तय की हैं।
दिल्ली में हल्की ठंड शुरू हो चुकी है। यहां स्कूलों में विंटर वेकेशन 31 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा और स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे। उत्तर प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी, 2027 तक रहेंगी। 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के कारण अवकाश रहेगा, इसलिए स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।
बिहार में विंटर वेकेशन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच दिया जाएगा। हरियाणा में अभी अवकाश की आधिकारिक तारीख का एलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2027 तक रह सकती हैं। राजस्थान के स्कूलों में 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक अवकाश रहने की बात कही गई है।
जम्मू-कश्मीर में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 7 दिसंबर से 28 फरवरी तक विंटर वेकेशन दिया जा सकता है। राज्यों में सर्दी के मौसम और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये छुट्टियां तय की जाती हैं। छात्र, अभिभावक और शिक्षक अपने राज्य के अनुसार अवकाश की तारीखें देख सकते हैं।
