बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 500.38 अंक यानी 0.61 प्रतिशत लुढ़ककर 82,031.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 159.45 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,227.95 पर आ गया।

बाजार में गिरावट का रुख व्यापक रहा। 1,346 शेयरों में तेजी आई, 2,736 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 156 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।

निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान टाइटन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, बीएसई लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के शेयरों में देखा गया। दूसरी ओर एसबीआई, सिप्ला, टाटा कंज्यूमर, आईटीआईसी और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में तेजी रही।

सेक्टर के हिसाब से निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 3 प्रतिशत और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ऑटो और आईटी सेक्टर के सूचकांक 1-1 प्रतिशत नीचे आए। वहीं मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5-0.5 प्रतिशत की बढ़त रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।