वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 720 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शतक लगाए, जबकि यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरैल ने अर्धशतक जड़े। भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर पारी घोषित की। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 368 रनों पर सिमट गई थी। भारत ने पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बढ़त हासिल की। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 119 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। डेवोन कॉन्वे 59 और रचिन रवींद्र 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

मैच के दौरान आकाश दीप के ओवर में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाज के बीच डीआरएस को लेकर मजेदार बातचीत हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद कॉन्वे के पैड पर लगी। आकाश दीप ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया।

इसके बाद गिल बार-बार पूछते दिखे कि बैट लगा है या नहीं। आकाश अपनी बात पर अड़े रहे कि बल्ला नहीं लगा है। गिल ने दूसरे खिलाड़ियों से भी पूछा, जिन्होंने बताया कि बल्ला नहीं लगा है। इसके बाद गिल ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया।