सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्कूटर 2026 Suzuki Access 125 को नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने स्कूटर के चुनिंदा वेरिएंट्स में नए रंग शेड्स जोड़े हैं, जबकि डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कलर रेंज 23 नवंबर 2026 से देशभर की सुजुकी अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

नई Access 125 के Standard Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,086 रुपये है, जबकि टॉप Ride Connect TFT ABS Edition की कीमत 1,03,780 रुपये है। रेंज में Standard, Special Edition, Ride Connect, Ride Connect ABS और Ride Connect TFT ABS वेरिएंट शामिल हैं। नए रंगों में मैटेलिक रॉयल ब्रॉन्ज और मैटेलिक मैट बोर्डो रेड शामिल हैं, जबकि पर्ल मैट एक्वा सिल्वर को भी राइड कनेक्ट और राइड कनेक्ट ABS की कलर लिस्ट में जोड़ा गया है।

कलर अपडेट के अलावा मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Access 125 में पहले की तरह 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन और सुजुकी इको परफॉरमेंस (SEP) टेक्नोलॉजी मिलती है। यह इंजन 6,500 rpm पर 8.42 PS की पावर और 5,000 rpm पर 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।