तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु और वाराणसी के बीच सात विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार ये ट्रेनें कन्याकुमारी, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और कोयंबटूर स्टेशनों से अलग-अलग तिथियों में प्रस्थान करेंगी। यात्री काशी, प्रयागराज और अयोध्या का भ्रमण तथा दर्शन-पूजन करेंगे।

पहली ट्रेन एक दिसंबर को पहले समूह को लेकर रवाना होगी। इसके बाद दूसरी ट्रेन तीन दिसंबर, तीसरी पांच दिसंबर, चौथी सात दिसंबर, पांचवीं नौ दिसंबर, छठी 11 दिसंबर और सातवीं ट्रेन 13 दिसंबर को इन समूहों को वापस लेकर जाएगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या-06041 कन्याकुमारी से 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करके 27 नवंबर को रात 8 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-06043 चेन्नई सेंट्रल से 28 नवंबर को सुबह 4.15 बजे रवाना होकर 29 नवंबर को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06047 कोयंबटूर जंक्शन से 29 नवंबर को शाम 6 बजे चलकर एक दिसंबर को रात 8 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या-06049 चेन्नई सेंट्रल से दो दिसंबर को सुबह 4.15 बजे प्रस्थान करके तीन दिसंबर को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06051 कन्याकुमारी से तीन दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर पांच दिसंबर को रात 8 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-06053 कोयंबटूर से पांच दिसंबर को शाम 6 बजे चलकर सात दिसंबर को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06055 चेन्नई सेंट्रल से आठ दिसंबर को सुबह 4.15 बजे प्रस्थान करके नौ दिसंबर को रात 8 बजे पहुंचेगी।