महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शी रोजगार, डिजिटल समावेशन और नारी सशक्तिकरण के जरिए समतामूलक समाज की नींव रखने का दावा किया है। योगी सरकार की नीतियों से शिक्षा, भर्ती और कल्याणकारी योजनाओं में वंचितों को समान अवसर देकर सामाजिक न्याय को व्यवहारिक रूप देने की बात कही गई है।

सरकारी भर्ती प्रक्रिया में सुधार के जरिए पिछले साढ़े नौ वर्षों में लगभग पौने दस लाख युवाओं को बिना भेदभाव सरकारी नौकरी दी गई। तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली, पारदर्शी दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की अनिवार्यता समाप्त करने जैसे कदमों से मेरिट को सर्वोपरि बनाया गया। छात्रवृत्ति वितरण को डीबीटी से जोड़ा गया है। वर्ष 2026 में एक चरण में 28 लाख से अधिक छात्रों को 3,350 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति सीधे बैंक खातों में भेजी गई, जिसमें ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की बड़ी हिस्सेदारी रही। प्रतियोगी परीक्षाओं की महंगी कोचिंग की बाधा दूर करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की गई, जिसके तहत प्रदेश में 150 से अधिक केंद्रों पर यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई और एनडीए जैसी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिल रहा है। लखनऊ के भागीदारी भवन स्थित आवासीय केंद्र सहित विभिन्न जिलों के दर्जनों अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा, नीट और जेईई में सफलता हासिल की है।

डिजिटल डिवाइड को समाप्त करने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 60 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए। ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए परिषदीय विद्यालयों को 19 मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किया गया। वर्ष 2017 में जहां मात्र 36-38 प्रतिशत स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं थीं, वहीं आज 96 प्रतिशत से अधिक सरकारी विद्यालय निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

नारी सशक्तीकरण के लिए अप्रैल 2019 में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लागू की गई। अप्रैल 2024 से इस योजना के तहत सहायता राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई, जो बेटी के जन्म से लेकर स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश तक छह चरणों में दी जाती है। जनवरी 2026 तक 26.81 लाख से अधिक बालिकाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। सुरक्षा और प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पुलिस भर्ती में महिलाओं को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला कर्मियों की संख्या वर्ष 2017 के लगभग 10,000 से बढ़कर 44,0