उत्तर प्रदेश के निजी क्षेत्र के डिग्री स्तरीय फार्मेसी संस्थानों में संचालित फार्मा-डी (डिप्लोमा ऑफ फार्मेसी) पाठ्यक्रम की फीस तय कर दी गई है। शासन ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्ष का मानक शुल्क 63,300 रुपये निर्धारित किया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव विनोद कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

यह पहली बार है जब निजी क्षेत्र के डिग्री स्तरीय फार्मेसी संस्थानों में संचालित फार्मा-डी पाठ्यक्रम का मानक शुल्क निर्धारित किया गया है। यह निर्धारित शुल्क शैक्षिक सत्र 2026-27 से लागू होगा।

उत्तर प्रदेश निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्था (प्रवेश का विनियमन और फीस का नियतन) अधिनियम-2006 की धारा चार के तहत प्रवेश और फीस नियमन समिति गठित की गई थी। समिति की बैठक में फार्मा-डी पाठ्यक्रम की फीस निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

(नोट: मूल समाचार में दी गई तस्वीर प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाई गई है।)