देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। दो अलग-अलग आदेशों के तहत 13 IAS, 17 IPS, 2 PCS और सचिवालय सेवा के 2 अधिकारियों समेत कुल 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक आदेश के तहत IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल हुआ है, जबकि पुलिस विभाग में 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में छह जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं।

प्रशासनिक फेरबदल में एल. फैनई को प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति, अध्यक्ष परिवहन निगम और आयुक्त कृषि उत्पादन के साथ प्रमुख सचिव आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दिलीप जावलकर को सचिव वित्त विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है, जबकि निर्वाचन, जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम के दायित्व यथावत रहेंगे। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभार हटाकर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश कुमार संत को औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और महानिदेशक खनन का प्रभार वापस लेकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है।

डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव आवास, राज्य संपत्ति और आयुक्त आवास के साथ औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन का अतिरिक्त प्रभार मिला है। युगल किशोर पंत को संस्कृति और सचिवालय प्रशासन के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रंजना राजगुरु को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का प्रभार हटाकर नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राजस्व परिषद और चकबंदी संचालक का दायित्व यथावत रहेगा। रीना जोशी को अपर सचिव राज्यपाल और परिवहन विभाग के साथ श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनीत कुमार को श्रम विभाग से हटाकर जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अपर निदेशक/पीडी जलागम की जिम्मेदारी दी गई है। मनुज गोयल को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के साथ वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। मेहरबान सिंह बिष्ट को सहकारिता विभाग और निबंधक सहकारिता का प्रभार वापस लेकर गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अभिनव शाह को पर्यटन विभाग के साथ सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग में डॉ. मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल से सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है, जबकि पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव की जिम्मेदारी दी गई है। मणिकान्त मिश्र को एसपी अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर, अमित श्रीवास्तव-I को एसपी सीआईडी सेक्टर देहरादून से एसपी अभिसूचना और श्वेता चौबे को एसएसपी टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव-II को एसपी पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली, देवेन्द्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी और अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय से एसपी पुलिस मुख्यालय, अजय गणपति कुम्भार को एसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक एसडीआरएफ और सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है। जितेन्द्र मेहरा को एसपी बागेश्वर से एसपी पुलिस मुख्यालय, सरिता डोबाल को एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी और हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को एसपी चमोली से एसपी पुलिस मुख्यालय, शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से एसपी फायर सर्विस और जगदीश चन्द्र को एसपी नगर नैनीताल से एसपी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS अधिकारी बीएस चलाल को प्रतीक्षा सूची से हटाकर निदेशक डेयरी विकास और निदेशक महिला डेयरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इलागिरी को इन दोनों पद