तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के टिंडीवनम के पास एक तेज रफ्तार बस ने पहले सड़क किनारे खड़ी लॉरी को टक्कर मारी और फिर पास ही खड़ी वैन से जा टकराई। इस हादसे में वैन ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सबरीमाला से तिरुवल्लुर जिले के वरुथापुरम जा रही वैन सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें 14 तीर्थयात्री सवार थे। इसी दौरान थेनी जिले के कुंबम से चेन्नई जा रही एक बस ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी को टक्कर मारी और फिर वैन से जा टकराई।

हादसे में वैन ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।