पटना: बिहार में किसानों की संस्थागत ऋण तक पहुंच आसान बनाने के लिए जनसमर्थ पोर्टल और राज्य सरकार के ‘सहयोग’ कार्यक्रम को साथ लागू किया जाएगा। इस पहल का पायलट संचालन 1 दिसंबर 2026 से खगड़िया और भोजपुर जिलों में शुरू होगा। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इसके क्रियान्वयन, बैंकों की सक्रिय भागीदारी और अधिक से अधिक पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सहित संस्थागत ऋण से जोड़ने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

पायलट के दौरान दोनों जिलों में सहयोग कार्यक्रम के शिविरों के साथ विशेष कृषि ऋण शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिविरों में किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, ऋण आवेदन और बैंकिंग सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। पायलट चरण में प्रत्येक भाग लेने वाली बैंक शाखा से कम-से-कम एक किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की स्वीकृति का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बैंक शाखाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होने के साथ जमीनी स्तर पर व्यवस्था की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सकेगा।

किसानों की सुविधा के लिए जनसमर्थ पोर्टल और सहयोग कार्यक्रम के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे अलग-अलग प्रक्रियाओं और बार-बार दस्तावेज जमा करने की परेशानी कम होगी। बिहार में जनसमर्थ पोर्टल को एग्रीस्टैक के साथ तकनीकी रूप से एकीकृत किया जा चुका है। इससे किसान रजिस्ट्री, भू-अभिलेख रजिस्ट्री और फसल बोआई संबंधी डिजिटल आंकड़ों के जरिए किसान की पहचान, भूमि विवरण और कृषि गतिविधियों का सत्यापन किया जा सकेगा। पोर्टल पर आधार आधारित ई-केवाईसी, डिजिटल भूमि स्वामित्व सत्यापन, खेतों के जीपीएस निर्देशांक, आवश्यकतानुसार फसल सत्यापन तथा डिजिटल क्रेडिट हिस्ट्री की जांच की व्यवस्था है।

बैंक अपने निर्धारित मानकों, किसान की क्रेडिट हिस्ट्री, सिंचाई की स्थिति, पूर्व ऋण और बकाया स्थिति तथा किसान ऋण पोर्टल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर ऋण पात्रता का आकलन कर सकेंगे। आवेदन के बाद डिजिटल स्वीकृति या अस्वीकृति, किसान और बैंक प्रबंधक के ई-साइन से ऋण समझौता तथा डिजिटल लियन मार्किंग भी इस प्रणाली का हिस्सा है। जनसमर्थ की परिकल्पित स्ट्रेट-थ्रू प्रोसेसिंग व्यवस्था में किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण की प्रक्रिया को लगभग 15 मिनट तक सीमित करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिहार के किसान रजिस्ट्री में वर्तमान में कुल 54.71 लाख किसान पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 35 लाख एकल भूमि धारक किसान हैं। जनसमर्थ की वर्तमान पात्रता व्यवस्था के अनुसार लगभग 16 लाख किसान प्रारंभिक रूप से ऋण के लिए पात्र चिह्नित किए गए हैं। फिलहाल पोर्टल पर एकल भूमि धारक किसानों के लिए ऋण आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। बिहार में जनसमर्थ और एग्रीस्टैक के बीच आवश्यक तकनीकी एकीकरण पूरा हो चुका है और एक ऋण आवेदन का शुरू से अंत तक सफल परीक्षण भी किया गया है।

जनसमर्थ के किसान क्रेडिट कार्ड मॉड्यूल से 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एकीकृत हैं, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। बिहार में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं, जिनकी शाखाओं की सक्रिय भागीदारी इस पहल के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होगी।

किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2 लाख रुपये तक बिना जमानत ऋण की सुविधा को पात्र किसानों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया है। वर्तमान जनसमर्थ कार्यप्रवाह में 2 लाख रुपये तक के ऋण की प्रक्रिया उपलब्ध है। इससे अधिक राशि के ऋण को भी डिजिटल माध्यम से संचालित करने के लिए बिहार में भूमि अभिलेखों पर ऋण संबंधी भार के इलेक्ट्रॉनिक सृजन की व्यवस्था विकसित करना आवश