बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (BSEB LET) का एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ ले जाएं, ताकि वेरिफिकेशन हो सके। प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
बिहार एलईटी परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे यानी 150 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में होगा।
एग्जाम में क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5% तथा एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित हैं।
