ओडिशा के बालासोर जिले में बिस्किट चोरी के शक में एक दुकानदार ने 13 साल के लड़के को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दुकानदार और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

ओडिशा के बालासोर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में एक दुकानदार ने बिस्किट चुराने के शक में 13 साल के एक लड़के को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।

ओडिशा पुलिस ने इस मामले में दुकानदार और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना को लेकर इलाके में सनसनी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।