नौगढ़ (चंदौली) में गुरुवार रात बारात के स्वागत की तैयारी के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। पड़ोस में हो रही शादी के लिए इंतजाम किए जा रहे थे, तभी नौगढ़ निवासी बंधु प्रसाद म्यूजिक सिस्टम के नीचे दब गए। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र से आई बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक म्यूजिक सिस्टम अनियंत्रित होकर बंधु प्रसाद के ऊपर चढ़ गया। वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। म्यूजिक सिस्टम चालक फरार बताया गया है।